शराब पीकर वाहन चला रहा ड्राइवर, अनियंत्रित होकर खेत में घुसा; हादसे में छह घायल, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

Date:

छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर स्थित कोरगुड़ा गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक मैक्सी कैब अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई और एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से सभी को गंभीर चोटें आईं। घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना की जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मैक्सी कैब में सवार सभी लोग राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव उमरादाह लौट रहे थे। तभी अचानक कैब का चालक जो नशे की हालत में था, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह खेत में पलट गई।

घटना के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि चालक शराब के नशे में था, जिससे यह दुर्घटना हुई। कैब में कुल 17 लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, लेकिन छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...