चाचा ने 5 साल के भतीजे को शराब पिलाई फिर कांट कर निकाल लिए किडनी, फेफड़े और आंख!

Date:

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक 27 साल का युवक ज्यादा पैसा कमाने की जिद में 4 साल के बच्चे का हत्यारा बन गया. उसने न सिर्फ बच्चे की हत्या की, बल्कि उसके शव क्षत-विक्षत कर दिया. ये सोचकर कि उसके अंग बेचकर पैसा कमाएगा.
आरोपी युवक का नाम बासुदेव उर्फ टंगनू है. पैसे कमाने के लिए वो मजदूरी करता है. लेकिन मजदूरी से उसकी जरूरतें पूरी नहीं हो सकती थीं. इसलिए उसने सोशल मीडिया पर कमाई के सैकड़ों तरीके ढूंढें. लेकिन कुछ अच्छा काम करने के बजाय उसने ‘शॉर्टकट’ आजमाने का फैसला किया. बासुदेव के मन में विचार आया कि बच्चों के अंग निकाल कर बेचेगा. उसने पहला शिकार खुद के रिश्तेदार के बच्चे को बनाया.
आरोप है कि टंगनू ने एक बच्चे की गला रेतकर हत्या की. फिर उसकी किडनी, फेफड़े और एक आंख निकाल लीं. शरीर से अंग निकालने के बाद बच्चे के शव को कंबल और गोधड़ी में लपेटकर बोरी में भरकर खेत में छिपा दिया.

खेत में बोरी में मिला बच्चे का शव
बच्चे का नाम जितेंद्र है. उसकी उम्र 4-5 साल बताई गई है. आरोपी रिश्ते में उसका दूर का चाचा लगता है. वो बच्चे के पिता का ममेरा भाई है. इंडिया टुडे से जुड़े शुभम कुंदन सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 नवंबर से जितेंद्र घर से गायब था. उसका कहीं पता नहीं लग रहा था. किसी ने उसके पिता रामजीत राम को बताया कि उन्होंने बच्चे को टंगनू के साथ देखा था. वो उसके साथ एक व्यक्ति के खेत में बनी झोपड़ी की तरफ जा रहे थे.
यह सुनते ही रामजीत अन्य लोगों के साथ वहां गया. लेकिन उसे अपना बच्चा कहीं नहीं मिला. 7 नवंबर को परिजनों ने फिर उसकी तलाश शुरू की. तभी उन्हें एक व्यक्ति के खेत में पानी से भरे गड्ढे में बोरी दिखाई दी.
बोरी के अंदर कंबल और गोधड़ी में लिपटा हुआ बच्चे का शव मिला, जो मिट्टी से हल्का दबा हुआ था. जितेंद्र के इस हालत में मिलते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर पुलिस ने जांच शुरू की. उनका संदेह बासुदेव उर्फ टंगनू की तरफ ही गया. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
बच्चे को पिलाई थी शराब, फिर की हत्या
5 नवंबर की सुबह टंगनू अपने साथ रामजीत और एक अन्य व्यक्ति के साथ शराब पीने गया था. जब वो वापस आया, तो उसे जितेंद्र मिला. आरोपी बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. आरोप है कि फिर उसने उसे शराब पिलाई. जब वो नशे में सो गया, तो आरोपी ने चाकू से गला रेतकर जितेंद्र की हत्या कर दी. फिर उसी चाकू से पेट काटकर किडनी, फेफड़े और एक आंख निकाल लीं.
बच्चे के अंगों को उसने प्लास्टिक की बाल्टी में रखा. इसके बाद शव को खेत में छुपा दिया. आरोपी ने घटना में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा और बाल्टी में रखे अंगों को भी गड्ढा खोदकर छिपा दिया था. ताकि किसी को वारदात का पता न चल सके.

मामले को लेकर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी मजदूरी का काम करता था. उसे ज्यादा पैसा कमाना था.
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने संभावित खरीदारों से संपर्क होने या अंग बेचे जाने के संबंध में कोई सबूत उजागर नहीं किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

गोवर्धन पूजा और भाई दूज दोनों ही भारतीय संस्कृति के उल्लास पर्व…पढ़ें!

गोवर्धन पूजा और भाई दूज दोनों ही भारतीय संस्कृति...

मातम में बदली दीपावली की खुशियां…पढ़ें!

राजिम: दीपावली की रात राजिम इलाके में एक बड़ा...

बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी…क्या कहा पढ़िए!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली (नवंबर 2026) के पावन...

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने प्रदेश के पत्रकारों से की अपील…पढ़ें!

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के संस्थापक, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ...