सड़क सुरक्षा निर्देश: छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य घोषित

Date:

सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों और गंभीर चोटों के मामलों पर चिंता जताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि मुख्य सचिव ने इस संबंध में पत्र में यह उल्लेख किया है कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई शासकीय कर्मियों की जान गई है या वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मोटरयान (संशोधन) अधिनियम, 2019 का हवाला देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि ये निर्देश सभी शासकीय कर्मियों तक प्रभावी रूप से पहुंचें और इनका पालन हो। यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और शासकीय कर्मियों के जीवन की रक्षा के लिए उठाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

डॉ. पंकज शर्मा भारतीय मानक ब्यूरो की एग्रो-टेक्सटाइल्स समिति के अध्यक्ष नियुक्त…पढ़ें!

डॉ. पंकज शर्मा भारतीय मानक ब्यूरो की एग्रो-टेक्सटाइल्स समिति...

खरोरा में एक भारत-श्रेष्ठ भारत संगोष्ठी का आयोजन

खरोरा में एक भारत-श्रेष्ठ भारत संगोष्ठी का आयोजन, सामाजिक...

खरोरा: हाई स्कूल में विधायक अनुज शर्मा और अरविंद देवांगन ने फहराया तिरंगा…पढ़ें!

खरोरा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया...