पीएम मोदी करने जा रहे है चंडीगढ़ में NDA की महाबैठक, करेंगे कांग्रेस का दावा फेल?

Date:

आज दूसरी बार हरियाणा सीएम पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी।

पंचकुला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत पार्टी कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में एनडीए नेताओं को बुलाकर ‘फोटो ऑप’ से इतर आज बीजेपी कुछ बड़ा करने जा रही है।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद दो राज्यों “हरियाणा और जम्मू-कश्मीर” में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। दो राज्यों “महाराष्ट्र और झारखंड” में होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनावों में बीजेपी की कुछ सीटें कम पड़ीं तो नीतीश कुमार और नायडू ने केंद्र में मोदी सरकार बनवाकर बीजेपी की हैट्रिक लगवा दी। आम चुनाव में पूर्ण बहुमत ना मिलना बीजेपी (BJP) के लिए ऐक ऐसा सेटबैक था, जो किसी राष्ट्रीय समस्या और 11000 वोल्ट के झटके से कम नहीं था। हरियाणा में बीजेपी की तीसरी जीत, कांग्रेस द्वारा सेट किए जा रहे नैरेटिव को ध्वस्त करने के लिए ‘S-400’ और ‘आयरन डोम’ बन गई। इन नतीजों ने बीजेपी के लिए ‘संजीवनी’ का काम किया। बीते कुछ महीनों में ‘इंडिया’ गठबंधन भले ही सिकुड़ गया हो लेकिन बुधवार को जम्मू-कश्मीर में उमर अबदुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में जिस तरह एकजुटता दिखाने की कोशिश की गई, उसके अगले दिन बीजेपी (BJP) ने बेहद विशाल और विराट आयोजन करके विपक्ष के गुब्बारे की हवा निकालने का इंतजाम कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...