अमलेश्वर में 16 साल के नाबालिग की हत्याः धारदार हथियार से सीने में किया वार, पुलिस 7 संदेहियों से कर रही पूछताछ

Date:

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के पंहदा गांव में 16 वर्षीय उमेश यादव की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने किशोर के सीने में खंजर घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हुई। उसके बाद उसकी लाश को जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे फेंक दिया। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाटन एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि, उमेश यादव पहंदा गांव का रहने वाला था। वो मंगलवार को मड़ई मेला देखने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि, उसी दौरान वहां उसकी कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उमेश घर से मेला देखने तो निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा।

सुबह कुछ लोगों ने पहंदा से जंगल की ओर जाने वाले नाका के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा। लोगों ने पहले तो सोचा रोड एक्सीडेंट का मामला है, लेकिन जब नजदीक पहुंचे दो देखा कि उसके सीने में खंजर से मारा गया है और जगह पर काफी खून पड़ा है। इसके बाद लोगों ने अमलेश्वर थाने में फोन कर सूचना दी।

मामले की सूचना मिलते ही वहां अमलेश्वर पुलिस के साथ ही एसडीओपी पाटन हरीश पाटिल और एडिशनल एसपी ग्रामीण वेदवृत सिरमौर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिंक की टीम को भी बुलाया और मौके से साक्ष्य लिए गए।

 

संदेहियों से कर रही पूछताछ

इस मामले में पुलिस ने 7 संदेहियों से थाने में पूछताछ कर रही है। सभी लोग मृतक से घटने के पहले किसी ना किसी कारण से मिले थे। पुलिस का कहना है संदेहियों से पूछताछ में कुछ ना कुछ ठोस सबूत या जानकारी जरूर मिलेगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

 

प्लाई कंपनी में करता था

उमेश यादव पढ़ाई छोड़ चुका था। वो प्लाईवुड कंपनी में काम करता था। काम के बाद वो इसी तरह घूमता था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसका किसी से झगड़ा हुआ था। इसलिए पुलिस इस एंगल से भी पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बीजेपी सरकार के 2 साल…CM साय ने प्रदेशवासियों को लिखा संदेश…पढ़ें!

प्रिय छत्तीसगढ़वासी भाइयों और बहनों, जय जोहार आज जब मैं सेवायात्रा...

छत्तीसगढ़ी राजभाषा के लिए विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी…क्या लिखा है पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के सबले बड़का पंचायत विधानसभा म राजभाषा छत्तीसगढ़ी...

तिल्दा: अडानी पॉवर में मजदूरों ने किया हड़ताल, जानें क्या है मांग?

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड...

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...