पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में 3 गिरफ्तार, मर्डर मिस्ट्री सुलझने की उम्मीद

Date:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम नहीं बताए है। बता दें मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता हो गए थे और शुक्रवार को उनका शव बीजापुर में उनके रिश्तेदार व ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति पर बने सेप्टिक टैंक में मिला था।

इस मामले में आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि, ‘पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। उनका शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा।

मोबाइल नंबर को किया ट्रैक

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह बुधवार शाम को लापता हो गए और उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मुकेश के मोबाइल नंबर को ट्रैक करते हुए, पुलिस सुरेश चंद्राकर की संपत्ति पर पहुंची और एक सेप्टिक टैंक में शव पाया, जिसे कंक्रीट स्लैब के साथ ताजा डाला गया था। पुलिस को संदेह है कि हत्या जिले में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं से जुड़ी है जिसे पीड़ित ने कवर किया था। बताया जाता है कि इस काम में सुरेश चंद्राकर शामिल थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नवधा रामायण के लिए नही दे पाया चंदा, तीन साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सामाजिक बहिष्कार का एक...

मंदसौर मप्र से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, पति ने कर दी हत्या…पढ़ें।

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम प्रसंग का...

अमर रहेगी विरासत…पद्मविभूषण तीजन के नाम सरकार की तीन घोषणाएं…पढ़ें!

रायपुर पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण...

देश मरा हुआ है?

#देश_मरा_हुआ_है? राजपुताने की गौरवशाली जमीन पर एक नाबालिग बच्ची से...