मेकाहारा अस्पताल में आगजनी के बाद फायर सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए तत्काल बजट की अनुमति

Date:

हाल ही में राजधानी स्थित मेकाहारा अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ओटी में को आग लग गई थी. इस दौरान बड़ी मुश्किल से मरीजों और डॉक्टरों का रेस्क्यू किया गया था. इस घटना के बाद फायर सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए तत्काल बजट की अनुमति मिल गई है. प्रबंधन अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने में जुट गया है. इसके अलावा अस्पताल में फायर सिस्टम का ऑडिट भी किया जाएगा.

बता दें, 5 नवंबर को अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के हड्डी रोग विभाग के ओटी में आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया था. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुुंची. इस दौरान ओटी में ऑपरेशन चल रहा था. खिड़की काटकर डॉक्टर और मरीज को बाहर निकाला गया. आग लगने के कारण धुएं से ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर बेहोश हो गए थे. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया. घटना की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह समेत पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी, कर्मचारी, तहसीलदार और जोन कमिश्नर सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के एक महत्वपूर्ण गवाह पवन दुर्गम का बयान…क्या बताया पढ़िए!

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहन...

थलापति बनाम माटीपुत्र: छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां असफल क्यों?

छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां असफल क्यों? तमिलनाडु में एक्टर...

IPL: 10वीं-12वीं के टॉपर्स को मैच में फ्री एंट्री!

राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL...