CG न्यूज़: महिला से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड में भेजा गया

Date:

जिला सक्ती के थाना हसौद क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और सोने के मराठी माला की लूट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अनिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पीड़िता ने थाना हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अनिल कश्यप ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की और गले में पहनी सोने की मराठी माला लूट ली। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता से छेड़छाड़ भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी लूट की माला लेकर भाग गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.), और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर अंजली गुप्ता को मामले की जानकारी दी गई। उनके निर्देशन में थाना हसौद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कश्यप को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया सोने का मराठी माला बरामद कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

डॉ. पंकज शर्मा भारतीय मानक ब्यूरो की एग्रो-टेक्सटाइल्स समिति के अध्यक्ष नियुक्त…पढ़ें!

डॉ. पंकज शर्मा भारतीय मानक ब्यूरो की एग्रो-टेक्सटाइल्स समिति...

खरोरा में एक भारत-श्रेष्ठ भारत संगोष्ठी का आयोजन

खरोरा में एक भारत-श्रेष्ठ भारत संगोष्ठी का आयोजन, सामाजिक...

खरोरा: हाई स्कूल में विधायक अनुज शर्मा और अरविंद देवांगन ने फहराया तिरंगा…पढ़ें!

खरोरा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया...