सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की बौछार, अफसरों पर आई आफत

Date:

MP News: सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की समीक्षा 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे, जिससे शिकायतें बढ़ रही हैं। कई विभागों में लंबित शिकायतें हैं, जो समाधान की प्रतीक्षा कर रही हैं। मुख्यमंत्री शिकायतकर्ताओं से भी बात करेंगे। इससे अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया है। जनता की शिकायत को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का माध्यम ‘सीएम हेल्पलाइन’ अब अफसरों के लिए खतरे की घंटी बन रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अफसर जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों की समीक्षा करने वाले हैं।

अफसरों के हाथ-पैर कांप उठे

यह जानकारी मिलते ही अफसरों के हाथ पांव कांप उठे हैं। विभागों एवं जिलों की सौ दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतें तीन लाख 39 हजार 727 हो गई हैं। अब मुख्यमंत्री 28 अक्टूबर को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में शिकायतकर्ताओं से बात करने जा रहे हैं। इसके लिए लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों एवं जिला कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र लिखा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित रायपुर,...

बर्खास्त सरपंच के समर्थन में 20 निर्वाचित पंचों का सामूहिक इस्तीफा!

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मदननगर...