मां परमेश्वरी जयंती: 2 फरवरी खरोरा, केशला में महामहोत्सव…इन बढ़ी हस्तियों का कार्यक्रम!

Date:

2 फरवरी देवांगन समाज की इष्ट देवी मां परमेश्वरी महापूजा महोत्सव और बसंत पंचमी पर्व बसंत उत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर खरोरा और नगर से सटे ग्राम केशला में देवांगन महासमाज का महामहोत्सव आयोजित है।

इस देवी पर्व मां परमेश्वरी महापूजा के साथ कलश यात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

नगर खरोरा के गौंटिया बाड़ा स्थित देवांगन समाज भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर समाज के सभी परिवार एक छत के नीचे उपस्थित होंगे और बसंत उत्सव मनाया जायेगा।

रात्रि में छत्तीसगढ़ की बेटियां गरिमा और स्वर्णा दिवाकर कृत अंजोर सांस्कृतिक संस्था का लोकमांचीय प्रस्तुति होगी।

वहीं ग्राम केशला के माता परमेश्वरी मंदिर में महापूजा आयोजित है साथ ही सायं काल केशला में भी प्रसिद्ध लोककलाकार अनुराग शर्मा की टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को मां परमेश्वरी उच्च फल प्रदान करे ऐसी मनोकामना के साथ…जय मां परमेश्वरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...