बालोद के युवक ने पुरानी बाइक को बदला इलेक्ट्रिक बाइक में, कम लागत में बड़ी सफलता

Date:

पेट्रोल के ऊंची कीमतों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक युवक ने पुरानी बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल लिया। उसे इसमें केवल 37 हजार रुपये का खर्च आया। आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है, और इसी सिद्धांत को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के धनेली गांव के कपिल साहू ने बढ़ते पेट्रोल के दाम और महंगी इलेक्ट्रिक बाइक्स का समाधान ढूंढ निकाला।

पेट्रोल की ऊंची कीमतों और मोटरसाइकिल के बढ़ते खर्चों से परेशान कपिल ने अपनी पुरानी मोटर साइकिल को इलेक्ट्रिक बाइक में तब्दील कर दिया। अब वह रोजाना के पेट्रोल खर्च से छुटकारा पा चुके हैं और इस बाइक को बड़ी आसानी से चला रहे हैं। यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 45 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक कपिल साहू को घर से दुकान तक आने-जाने में काफी पेट्रोल खर्च करना पड़ता था। उनके पास इतनी रकम नहीं थी कि वह मार्केट से एक नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीद सकें।

ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और वहां से इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की प्रक्रिया को समझा। इसके बाद उन्होंने 2 हजार रुपए में एक पुरानी मोटर साइकिल खरीदी और 35 हजार रुपए का सामान मंगाकर सिर्फ 37 हजार रुपए में एक इलेक्ट्रिक बाइक बना डाली।

जहां बाजार में महंगी इलेक्ट्रिक बाइक्स हजारों से लेकर लाखों तक की कीमत में मिल रही हैं, वहीं कपिल ने अपने सीमित साधनों का उपयोग कर किफायती और कारगर समाधान खोजा। उनकी बनाई इलेक्ट्रिक बाइक न केवल चलाने में आसान है, बल्कि परिवार के लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कपिल ने इस बाइक का इस्तेमाल न केवल व्यक्तिगत आवागमन के लिए किया, बल्कि अब वह अपने परिवार को भी इसी बाइक पर लेकर घूमते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आज महालक्ष्मी गणेश सरस्वती जी की महापूजा विधि और मुहूर्त जानें…पढ़ें!

लक्ष्मी पूजन का महत्व (Significance of Laxmi Pujan) ​दिवाली के...

ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोप,दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन सुर्खियों में…पढ़ें!

रायपुर: ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोपों को...

खरोरा: केसला सरपंच को न्यायालय ने क्यों हटाया?

खरोरा: ग्राम पंचायत केसला की सरपंच माया वंश को...

रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम…पढ़ें!

  उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या 7 नवंबर 2026 को...