जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा: आज रायपुर में जनादेश परब में लेंगे हिस्सा, देखें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Date:

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर आयोजित आमसभा को वे संबोधित करेंगे। बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। तो चलिए जानते है उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम के बारे में।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, जेपी नड्डा दोपहर 2:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 3:30 बजे साइंस कॉलेज स्थित सभा स्थल में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक प्रदेश कार्यालय में ही भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6:40 बजे विधायक कॉलोनी में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से भी मिलेंगे। इसके बाद शाम 7:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...