IPL: 10वीं-12वीं के टॉपर्स को मैच में फ्री एंट्री!

Date:

राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। इस मैच की सबसे सस्ती 2500 रुपए वाली टिकट विंडो ओपन होते ही कुछ मिनटों में ही बिक गई। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं के टॉपर्स को मैच में फ्री एंट्री दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

दर्शक https://shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच की सबसे सस्ती टिकट 2500 रुपए की थी, जो विंडो ओपन होते ही कुछ ही मिनटों में बिक गईं।

10 मई के मैच की ये टिकट विंडो ओपन
फिलहाल 3300 रुपए से 8000 रुपए तक टिकट विंडो ओपन है। उधर, 13 मई को होने वाले मैच के लिए टिकटों की बिक्री 4 मई से शुरू होगी। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, RCB की टीम 8 मई को रायपुर आएगी और यहां टीम करीब 6 दिन तक रहेगी। इस दौरान टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के 8 मई के बाद रायपुर की संभावना है।

QR कोड के जरिए मैदान में मिलेगा एक्सेस
मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा। इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई।

गेट खुलने का टाइम और एंट्री सिस्टम
जानकारी के अनुसार 10 मई के मैच के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी खरीदी हुई टिकट में भी दी गई है। स्टेडियम में दोबारा एंट्री (Re-entry) की परमीसन नहीं होगी।

2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट लेना होगा। एक नंबर से केवल चार टिकट की मिलेंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले स्टेडियम पहुंचे और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।

M-टिकट ट्रांसफर सिर्फ एक बार
जानकारी के अनुसार, हर M-टिकट को केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके बाद उसे आगे किसी और को फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...

‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’

रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026। चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की...