इन जिलों में नहीं होंगे भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव, पंचायत चुनाव से पहले लिया बड़ा फैसला

Date:

छत्तीसगढ़ में अब भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा शुरू हो गई है। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में घासीराम नाग को भाजपा की कमान दी गई है। इसकी घोषणा जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित भाजपा कार्यालय में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के 14 जिलों में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। वहीं कल 20 जिलों में चुनाव होगा। हालांकि कवर्धा और राजनांदगांव ने सहमति नहीं बनने के कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बीजेपी में बूथ कमेटियों के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। इसके बाद जिला अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश प्रबारी नितिन नबीन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में सभी जिलों से आए नामों की समीक्षा कर 3-3 नामों का पैनल तैयार कर केन्द्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए भेजा था। वहां से लिफाफा आने के बाद अब जिलाध्यक्षों की घोषणा बाकी है।

इस महीने के अंत तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

जिलाध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष क चुनाव किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया तय कर ली गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

 

प्वाइंट्स में ऐसे समझे पूरी खबर

  • बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम क्या है?
  • बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम घासीराम नाग है। उन्हें बस्तर संभाग के बीजापुर जिले की भाजपा की कमान सौंपी गई है।

 

  • बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा कहां की गई?
  • बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित भाजपा कार्यालय में की गई।

 

  • बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए किसने नामों की समीक्षा की थी?
  • प्रदेश प्रबारी नितिन नबीन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी जिलों से आए नामों की समीक्षा की थी और 3-3 नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा था।

 

  • बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के बाद कौन से जिले में चुनाव होंगे?
  • बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के बाद कल 20 जिलों में चुनाव होंगे, लेकिन कवर्धा और राजनांदगांव में सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा को दी 49.96 लाख के कार्यों की सौगात…पढ़ें!

विकास और जनसुविधाओं को रफ्तार: विधायक अनुज शर्मा ने...

कोरबा: सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप…पढ़ें!

सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप, एसईसीएल...

खरोरा: पीएम श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में मेगा पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

नए शिक्षा सत्र 2026-27 की प्रथम मेगा पालक-शिक्षक बैठक...