धान ले जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त, कुल 224 बोरी धान मिला

Date:

धान के अवैध परिवहन और संग्रहण पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी है। बिल्हा से टिकारी ले जाए जा रहे 224 बोरी धान सहित दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। धान की कीमत करीब 2.78 लाख रुपये आंकी गई है।

यह मामला मस्तुरी तहसील के ग्राम वेद परसदा का है, जहां प्रशासन की राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जाँच के दौरान वाहन चालक ने बताया कि यह धान बिल्हा से टिकारी ले जाया जा रहा था।

हालांकि, जांच के दौरान धान परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज, जैसे मण्डी शुल्क रसीद या स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, प्रस्तुत नहीं किए जा सके। 224 बोरी धान को तहसीलदार द्वारा जब्त कर लिया गया और मण्डी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा को दी 49.96 लाख के कार्यों की सौगात…पढ़ें!

विकास और जनसुविधाओं को रफ्तार: विधायक अनुज शर्मा ने...

कोरबा: सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप…पढ़ें!

सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप, एसईसीएल...

खरोरा: पीएम श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में मेगा पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

नए शिक्षा सत्र 2026-27 की प्रथम मेगा पालक-शिक्षक बैठक...