CM साय ने दी सौगात, बढ़ाई 4%बढ़ी DA, कब से होंगी लागू यहां पढ़ें!

Date:

छत्‍तीसगढ़ के राज्‍य सरकारी कर्मचारियों को सीएम विष्‍णुदेव साय ने दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों को अब केंद्र के समान डीए दिया जाएगा। साय सरकार ने कर्मचारियों के डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।

छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट बैठक से पहले सीएम साय ने राज्‍य कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी। इसको लेकर लंबे समय से कर्मचारी संगठन मांग कर रहे थे। कर्मचारियों की मांग थी कि उन्‍हें भी केंद्र के समान डीए दिया जाए। इस मांग को सीएम ने दीपावली का तोहफा मानकर कर्मचारियों को दिया है। इससे प्रदेश के करीब 3 लाख 90 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, कर्मचारी खुश

प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान DA दिया जाएगा। अब कर्मचारियों की मांग पूरी हो गई है। कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहले प्रदेश के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए दिया जाता था। अब उन्‍हें 50 प्रतिशत डीए मिलेगा। यानी की अब केंद्र के समान कर्मचारियों को डीएम 50 प्रतिशत मिलेगा। बता दें कि प्रदेश में करीब 3.90 लाख कर्मचारी हैं। साथ ही 1.20 लाख पेंशनर्स भी छत्‍तीसगढ़ में हैं।

अक्‍टूबर 2023 से लागूं होंगी नई दरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महंगाई भत्ते को लेकर घोषणा के बाद कर्मचारियों के डीए में 4% की वृद्धि हुई है। इससे राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। यह भत्‍ता 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावी होगा। जिसका लाभ प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धमतरी: तिरंगा के जगह भाजपा का झंडा फहराने का मामला…दो युवक गिरफ्तार!

धमतरी (छत्तीसगढ़): सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

अंतिम संस्कार हो गया, दशगात्र के दिन अचानक घर पहुंच गया मृत युवक…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक हैरान कर देने...

दोस्त की पत्नी से था संबंध, वीडियो बना कर करता था ब्लैकमेल, पति पत्नी ने मिलकर कर दी हत्या!

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला...

डॉ. पंकज शर्मा भारतीय मानक ब्यूरो की एग्रो-टेक्सटाइल्स समिति के अध्यक्ष नियुक्त…पढ़ें!

डॉ. पंकज शर्मा भारतीय मानक ब्यूरो की एग्रो-टेक्सटाइल्स समिति...