पेपर लीक: प्रश्न पत्रों के लिफाफे में सुई से छेद कर मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग…पढ़ें!

Date:

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 20 अगस्त को आयोजित बी.एस.सी. (कृषि) द्वितीय वर्ष के ‘कीटशास्त्र’ परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी प्रोफेसर समेत 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की 100 से अधिक सदस्यों की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर इस मामले का महज 36 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया।
मामले का मास्टरमाइंड भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग का प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है। उसने विश्वविद्यालय से मिले प्रश्न पत्रों के लिफाफे में सुई से छेद करके अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग की। इसके बाद उसने पेपर का कंटेंट अपने ही कॉलेज के छात्रों को 11,000 रुपये में बेच दिया, जहां से यह सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य छात्रों तक फैल गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 11,000 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल, सुई और फेविकोल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी प्रोफेसर के अलावा छात्र अजय नायक, त्रिदेव पटेल, नितिन पाण्डेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू शामिल हैं। मामले में संलिप्त 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छानबीन समिति ने नम्रता सिंह के गोंड अनुसूचित जनजाति के दावे को सही माना…पढ़ें!

मोहला-मानपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन के अनुसूचित...

सरकारी कर्मचारी लेत रहिन महतारी वंदन…अब वसूली होही!

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 सितंबर से आधार आधारित E-KYC अनिवार्य…

रायपुर : बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 सितंबर से...

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मुख्य स्टेशन प्रबंधक द्वारा रेलवे सलाहकार समिति की बैठक…पढ़ें!

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मुख्य स्टेशन प्रबंधक द्वारा रेलवे...