चुनाव से पहले अधूरे कार्यों को पूरा करने की कवायद, पार्षद ठेकेदारों को मनाने में जुटे

Date:

आगामी महीनों में नगरीय निकाय का चुनाव होना है। इससे पहले दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पार्षद वार्डों के अधूरे कार्यों को पूरा कराने में लग गए हैं। पार्षद निगम अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं, वहीं ठेकेदारों को भी मनाने में लगे हैं, ताकि समय रहते वार्डवासियों से किए वादों को पूरा कर सकें।

वार्डों में सीसी रोड, नाला-नाली निर्माण, उद्यान निर्माण, सुंदरीकरण के साथ मरम्मत कार्य बाकी हैं। इनमें से अधिकांश कार्यों के लिए टेंडर तक हो चुका है, लेकिन ठेकेदारों ने काम चालू नहीं किया है। शहर में सड़क डामरीकरण के लिए भी दस करोड़ रुपये स्वीकृत है।

इसके लिए भी टेंडर कर लिया गया है। बता दें कि वार्डों के विकास कार्य के लिए पार्षदों को हर साल मिलने वाली निधि की राशि अब तक नहीं मिली है। इस कारण भी पार्षद अपने वार्डों में काम नहीं करा पा रहे हैं।

कुछ कार्य अधर में भी है, जो निधि की राशि आने के इंतजार में अटके हैं। ऐसे कार्यों को पूरा कराने के लिए पार्षद ठेकेदारों को मनाने में लगे हैं, जिससे चुनाव से पहले वार्डों के अधूरे काम पूरा करा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...