CG Crime Breaking: छात्रा की मौत का मामला गर्माया, आत्महत्या और प्रताड़ना से जुड़ा वीडियो हुआ वायरल

Date:

स्कूली छात्रा की मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पहले जो मामला हादसा का प्रतीत हो रहा था, वो अब प्रताड़ना और खुदकुशी का मालूम पड़ रहा है। दरअसल 9 दिसंबर को प्रयास विद्यालय के छत से एक छात्रा गिर गयी थी। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गयी थी। अब मामले में आत्महत्या किए जाने का खुलासा करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक महिला मोबाइल में कांकेर SDM से छात्रा के मौत की जानकारी ली जा रही है, जिस वीडियो में कांकेर एसडीएम की आवाज सुनाई दे रही है। SDM ने छात्रा द्वारा आत्महत्या करने और एक लेटर लिखने की बात कही जा रही है। लेटर में मृत छात्रा ने प्रताड़ित करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक लेटर में विद्यालय की 3 छात्राओं के नाम लेटर में छात्रा द्वारा लिखे जाने की जानकारी निकल कर सामने आ रही है।

हालांकि इस मामले में कांकेर कलेक्टर ने जॉच समिति गठित की है, और जॉच समिति रिपोर्ट तैयार कर रही है, उससे पहले यह वीडीयो वायरल हो रहा है। छात्रा के परिजनों ने भी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कांकेर पुलिस अधीक्षक से की है। 9 दिसंबर सुबह छत से छात्रा के गिरने से मौत हुई थी। इधर इस मामले में एसडीएम ने कहा है कि मामला पुलिस की जांच का प्रतीत हुआ था। जिसके बाद कलेक्टर को प्रतिवेदन बनाकर दे दिया गया। अब इस मामले में पुलिस से जांच करायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नियम बदलें…क्या है नया नियम पढ़ें!

जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 1 अक्टूबर 2026...

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह...

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित पीएम श्री भरत...