छत्तीसगढ़ का मौसम: आज से तापमान में गिरावट, रात का पारा 4 डिग्री तक नीचे, शीतलहर की दस्तक संभव

Date:

छत्‍तीसगढ़ में बारिश और बादल के चलते मौसम में बदलाव हुआ था। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन फिर से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। आज यानी सोमवार 30 दिसंबर से रात के तापमान में तेजी से गिरावट होगी। इसके चलते आने वाले दो दिनों में न्‍यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीतलहर के आसार भी हैं।

आईएमडी रायपुर के अनुसार सोमवार से मौसम ड्राई होना शुरू हो जाएगा। रविवार को पेंड्रा, अमरकंटक और बिलासपुर समेत अन्‍य जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जहां वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी समस्‍या हो रही थी। वाहन चालक कोहरे के कारण सड़कों पर फॉग लाइट जलाकर चल रहे थे।

छत्‍तीसगढ़ मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले पांच दिनों तक मौसम ड्राई रहने वाला है। हालांकि छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटो तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिनों तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

रविवार को प्रदेश में सबसे ज्‍यादा दिन का पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम पारा बलरामपुर में 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की व मध्‍यम बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में सबसे ज्‍यादा 2 एमएम बारिश कोटाडोल (‍मनेंद्रगढ़ भरतपुर जिले) में रिकॉर्ड की गई है। रविवार को कोटाडोल, पौडी उपरोरा, जनकपुर भरतपुर, प्रतापपुर, कोटा, शंकरगढ़ -2, मरवाही, बिहारपुर, जांजगीर, बलरामपुर, प्रेमनगर, सामरी, रामचन्द्रपुर, सकोला, वांड्रफनगर, बिल्हा, रामानुजनगर, लवन, चांदो, भैयाथान, दर्री, कटघोरा, बेलगहना, चलगली. डौरा कोचली 1 तथा कुछ अन्य स्थानों में इससे कम वर्षा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...