CG CABINET MEETING: न्यू ईयर से पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, निकाय चुनाव और बड़े फैसलों पर होगी चर्चा

Date:

रायपुर: इस साल छत्तीसगढ़ सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक सोमवार 30 दिसंबर यानि आज को होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले 11 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सरकार इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए राज्य सरकार प्रदेशवासियों को नए साल में कई सौगात दे सकती है। इस महीने सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। 11 दिसंबर को आयोजित हुई बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुबर लगाई थी। इस बैठक में रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदने पर 50 फीसदी लाइफ टाइम रोड टैक्स पर छूट देने का फैसला किया गया था।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

छत्तीसगढ़ में साल 2025 के नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि इन चुनावों को लेकर तारीखों पर चर्चा हो सकती है। साय कैबिनेट की मीटिंग में इस बात पर फैसला हो सकता है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे या फिर अलग-अलग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

झीरम हत्याकांड मामला: इन 10 लोगों पर सिद्ध हुआ आरोप…पढ़ें!

झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में 5 सितंबर शनिवार...

छत्तीसगढ़: लोकगायक सिद्धार्थ महाजन को ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026′

लोकगायक सिद्धार्थ महाजन को मिला ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026 छत्तीसगढ़...

खरोरा हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजन…पढ़ें!

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में गुरु सम्मान...

छत्तीसगढ़: दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण आदेश…बहुत बड़ी खबर!

छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 10 वर्ष...