CG NEWS: सुकमा में नक्सल कनेक्शन के शक में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, दो लोगों के घर पर छापा

Date:

नक्सल मामले से जुड़े हुए दो लोगों के घर मे एनआईए ने छापा मारा है। एनआईए की टीम सुबह से दोनों के घर मे छानबीन कर रही है। जिसमें एक को 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी। गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश देने पहुंच गई। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी।

मंतोष मंडल जिसे स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मंतोष मंडल पर नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क का आरोप लगा था। वही एनआईए की टीम घर मे छापा मार कर जांच कर रही है। टीम पिछले 15 दिनों से जिला मुख्यालय में थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

डीआरजी बीजापुर और बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मुनगा जाने के पगडंडी रास्ते से 10 किलो का आईईडी बरामद किया गया। जिसे बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

कोबरा 210 और केरिपु 170 की संयुक्त टीम द्वारा कोंडापल्ली छूटवाई रोड से 5-5 किलो के 2 आईईडी बरामद किए गए। जिसे 170 वाहिनी बीडीएस टीम द्वारा मौके से बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। आईईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था।

डीआरजी, कोबरा 210, केरिपु 170 एवं बीडीएस की टीम द्वारा नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए बड़ी ही सूझबूझ सावधानी एवं सतर्कता पूर्वक अलग-अलग स्थान से 3 आईईडी को सुरक्षित बरामद कर नष्ट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...