CG News: छत्तीसगढ़ में रोजगार को बढ़ावा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- हजारों छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार

Date:

छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर प्रदान करने शहर के शहीद स्मारक भवन में आज कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग और CSR बॉक्स फाउंडेशन, CII यंग इंडियंस, अपनाटेक प्राइवेट लिमिटेड के बीच अनुबंध हुआ है. इसके तहत रोजगार के नए अवसर प्रदान किया जाएगा. इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहे.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग और सीएसआरबॉक्स फाउंडेशन, सीआईआई यंग इंडियंस, अपनाटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि के मध्य अनुबंध हुआ है. अपना टेक प्राइवेट लिमिटेड विभाग से बेरोजगारी की जानकारी साझा कर रोजगार निर्माण और रोजगार के नए अवसर तलाश करेगा. सीएसआरबॉक्स फाउंडेशन IBM द्वारा 25 हजार छात्रों को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करेगा. वहीं सीआईआई यंग इंडियंस स्थानीय उद्योगों से छात्रों को जोड़कर, क्षमता वृद्धि के लिए प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...

‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’

रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026। चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की...