CG NEWS: RBI की मंजूरी के बावजूद नई बैंक शाखा नहीं खुली, किसानों को हो रही मुश्किलें

Date:

देवभोग विकासखंड के ग्राम सीनपाली में नई बैंक शाखा नहीं खुलने से किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर किसानों को रोजाना पांच करोड़ रुपये की धान खरीदी का भुगतान होता है, लेकिन बैंकों से केवल एक करोड़ रुपये ही भुगतान हो पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण कैश की कमी है, जिससे भुगतान की प्रक्रिया में देरी हो रही है।

देवभोग जिला सहकारी बैंक के अंतर्गत कुल 10 खरीदी केंद्र आते हैं, जहां 94 गांव के लगभग 9780 किसान धान बेचते हैं। हर दिन करीब 1,000 किसान मिलकर 4 से 5 करोड़ रुपये का धान बेचते हैं। कर्ज कटौती के बावजूद बैंक को कम से कम 3 करोड़ रुपये का भुगतान करना होता है, लेकिन कैश की कमी के कारण यह भुगतान बहुत कम हो पा रहा है, और पूरा दिन खर्च हो जाता है।

इस समस्या का समाधान नहीं होने से किसानों में नाराजगी है, खासकर जब बैंक में भुगतान न हो पाने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, गोहरापदर सहकारी बैंक में भी ऐसी ही समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जहां किसानों को अपने पैसे के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...