CG News: ट्रक की चपेट में आया 6 साल का बच्चा, मौके पर मौत, मां ने बिलखते हुए उठाया शव

Date:

तिल्दा नेवरा से लगे ग्राम बिलाड़ी में बुधवार की शाम 6 बजे के आस पास तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम को कुचल दिया, बच्चे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर बच्चे को लेकर माँ बिलखती रही। गांव वालो ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खाली करवाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिलाड़ी निवासी मयंक यदु उम्र 6 वर्ष सड़क पार कर रहा था, तभी तिल्दा की ओर से तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया। लोगो ने उसका पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच कर स्थिति नियंत्रण करने का प्रयास करते रहे और शव को अस्पताल पहुंचाकर मामला शांत करवाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...