छत्तीसगढ़: आज ठंड से राहत, लेकिन दो दिन बाद तापमान में 2 डिग्री की गिरावट संभव

Date:

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से आज लोगों को राहत मिलने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के चलते आज पारा चढ़ने की संभावना है. जिसके बाद कल से ठंडी फिर से बढ़ने लगेगी. प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दो दिन के बाद 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना हैं. रविवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा, यहां 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक द्रोणिका के रूप में समुद्र तल से 3.1 किमी. और 12.6 किमी. के बीच बना हुआ है, तथा इसकी धुरी अक्षांश 20°N के उत्तर में देशांतर 67°E के साथ समुद्र तल से 3.1 किमी. ऊपर स्थित है. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहेगा, आसमान खुला रहेगा। आज अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

पत्रकार को मारने की धमकी…आरोपी गिरफ्तार!

दूसरे प्रदेश से आकर छत्तीसगढ़ में मिलावट का कारोबार...

अनुज ने की सेवा संवाद यात्रा की शुरुआत, CM साय ने दिखाई हरी झंडी…पढ़ें!

सीएम विष्णु देव साय ने विधायक अनुज शर्मा की...

29 नवंबर को रायपुर में “छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब” मनाएगा छत्तीसगढ़…पढ़ें!

29 नवंबर को रायपुर में "छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब" मनाएगा...

पेंड्रावन जलाशय बचाओ…CM साय से मिले संघर्ष समिति के सदस्य!

पेंड्रावन बचाओ संघर्ष समिति ने धरसींवा विधानसभा के ग्राम...