छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग: अध्यक्ष ने ली शपथ, सीएम साय ने चारे के लिए बढ़ाई राशि, गौशालाओं को प्रति गाय मिलेगी अतिरिक्त मदद

Date:

राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह आज रायपुर के पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में विशेषर सिंह पटेल ने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पटेल को बधाई दी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 125 गौशालाएं हैं, जहां पहले प्रत्येक गाय को चारे के लिए 25 रुपए मिलते थे। अब इसे बढ़ाकर 35 रुपए प्रति मवेशी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में गौवंश का लगातार विकास होगा। गाय एकमात्र ऐसा प्राणी है, जिसका हर हिस्सा उपयोगी होता है। समुद्र मंथन में कामधेनु भी निकला था, जो गाय के महत्व को दर्शाता है।

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में देवभोग ब्रांड की सफलता का जिक्र किया और बताया कि गुजरात के अमूल की तरह इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ माता की भलाई के लिए गौ सेवा आयोग और भी बेहतर काम करेगा। इसके अलावा, गौ अभ्यारण्य (गौधाम) की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे प्रदेश में गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

छत्तीसगढ़ में गौवंशों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने गौ अभ्यारण्य (गौधाम) योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर घूमते हुए गौवंशों को एक सुरक्षित और निर्धारित स्थान पर रखना है, जहां उन्हें संरक्षित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...