CG weather report: छत्तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम, दो दिन बाद हो सकती है बारिश

Date:

इन दिनों प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके वजह से रात और तड़के की सुबह ठंड लगने लगी है। चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में छीटें पड़ सकती है।

छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव होने ठंड लगने लगी है। दिन का पारा गिरने लगा है। दरअसल, इन दिनों प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके वजह से रात और तड़के की सुबह ठंड लगने लगी है। चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में छीटें पड़ सकती है। वहीं आज बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अवदबा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्टूबर की सुबह तक एक चक्रवाती तूफ़ान में और 24 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। साथ ही बारिश के आसार बनी हुई है। प्रदेश में 24 से अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात का असर दिखने लगा है। ठंड लगने लगा है।

दूसरी ओर एक अवदाब क्षेत्र मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। चक्रवात 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है। इसके बाद 24 की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पूरी और सागर द्वीप के मध्य के क्षेत्र को एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान के रूप में पार करने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र में 100-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है।

इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में असर देखने को मिल सकता है। हालांकि आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में धूप निकली हुई है। वहीं अधिकतम तापमान एक डिग्री कम हुआ है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही पारा 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा: शराब का व्यापार ले डूबेगी सरकार? जरूर पढ़ें पूरी खबर!

शराब का व्यापार ले डूबेगी सरकार? बीते सप्ताह भर से...

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...