रायगढ़ में सेना भर्ती रैली 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक

Date:

दुर्ग. सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 04 से 12 दिसंबर तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है. रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था और अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था. ऑनलाइन सीईई का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया था और शोर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था. उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के गेट पर रिपोर्ट करना है. उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं, व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट और जे आई ए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है. जिला प्रशासन की ओर से उम्मीदवारों के लिए रुकने व रायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा रायगढ़ बस स्टैंड से लाने और ले जाने के लिए बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़: 23 जनवरी से रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम औपचारिक रूप से लागू!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था के संचालन को...

खरोरा: ग्राम अड़सेना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन

ग्राम अड़सेना में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का आयोजन बैंक ऑफ...

छत्तीसगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम...

JCP सुप्रीमो का जेल जाना पार्टी की जीत का बड़ा दांव…अगले विस चुनाव में JCP पड़ेगा भारी?

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी...