CG News: PCC चीफ के सामने कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बीच हुआ विवाद, गली गलौज तक हुई बहस

Date:

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बीच विवाद की घटना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सामने हुई, जिसके कारण बैज भोजन छोड़कर रायपुर लौट गए। यह घटना बलरामपुर सर्किट हाउस में हुई, जब बैज जिले के दौरे पर थे।

वे स्वास्थ्यकर्मी गुरुचरण मंडल की मौत के मामले में मृतक के परिवार से मिलने गए थे, और उनके साथ कई कांग्रेसी नेता भी थे, जिसमें कांग्रेस के जांच दल के संयोजक डॉ. अजय तिर्की और पार्टी से निष्कासित नेता पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह शामिल थे।

जब बैज और अन्य नेता मृतक के परिवार से मिलकर वापस भोजन के लिए सर्किट हाउस पहुंचे, तो फोटो सेशन को लेकर डॉ. तिर्की और बृहस्पत सिंह के बीच विवाद शुरू हो गया। यह कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज तक पहुंच गई।

 

स्थानीय नेताओं ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। आखिर बैज ने खाना छोड़कर रायपुर रवाना हो गए। इस दौरान नाराज बैज को मनाने की कोशिशें की गईं, लेकिन वे नहीं रुके।

पार्टी (Chhattisgarh Congress) के सूत्रों के अनुसार, डॉ. अजय तिर्की इस बात से नाराज थे कि निष्कासित नेता बृहस्पत सिंह सर्किट हाउस में कैसे आए, जबकि उन्हें कोई नहीं बुलाया था। इस बात पर बृहस्पत सिंह भी गुस्से में आ गए और तिर्की को तल्ख जवाब दिया। दोनों के बीच बहस इस कदर बढ़ गई कि कमरे का दरवाजा बंद करना पड़ा।

इस विवाद पर डॉ. अजय तिर्की और बृहस्पत सिंह ने किसी भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। वहीं, बलरामपुर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विवाद तो हुआ है, लेकिन इस पर वह अभी कुछ नहीं कहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...

कोरबा: CKS के 3 सेनानियों ने दी थाने पहुंचकर गिरफ्तारी…पढ़ें पूरा मामला!

SECL गेवरा अधिकारियों पर फर्जी FIR का आरोप, उमागोपाल...