छत्तीसगढ़ में आज का मौसम, नवंबर के पहले हफ्ते में ठंड के आसार

Date:

छत्तीसगढ़ में मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का अहसास हो रहा है, मगर इसकी नियमितता के लिए नवंबर के पहले सप्ताह तक इंतजार करना होगा. राज्य में उत्तर-पूर्वी हवा का आगमन और दिन की लंबाई कम होने के बाद ही ठंड अपना असर दिखाएगी. अनुमान है कि प्रशांत महासागर में इस बार ला नीना का प्रभाव है.

अगर अचानक आने वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता है तो न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की वजह से इस बार ठंड का असर अधिक रह सकता है. ठंड की शुरुआत होने के लिए उत्तर-पूर्वी हवा, दिन की लंबाई में कमी के साथ प्रति चक्रवात का बनना जरूरी होता है जो जमीनी स्तर पर तापमान को बढ़ाने से रोकता है

प्रदेश में ठंड को स्थापित करने के लिए तीनों परिस्थितियां नहीं बनी हैं. अभी स्थानीय प्रभाव से मौसम में ठंडक जरूर है, मगर दिवाली के दौरान आने वाली नमीयुक्त हवा से बादल बनते ही इसमें कमी आएगी. माना जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह से उत्तरी हवा के नियमित आगमन से मौसम में शुष्कता आएगी और तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा.

प्रदेश में ठंड का ज्यादा असर उत्तरी सीमा यानी सरगुजा संभाग में होता है, मध्य और बस्तर में इसका प्रभाव दिसंबर एवं जनवरी माह में महसूस होता है. फरवरी से इसमें गिरावट आने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...