CG Fraud News: लेबर सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Date:

छत्तीसगढ़ के रायपुर में गंज इलाके में लेबर सप्लाई करने का झांसा देकर एक कारोबारी से लाखों रुपए ठग लिया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की अब तक गिरतारी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक राहुल कुमार गर्ग की स्टील फैक्ट्री है। इसके लिए लेबरों की जरूरत पड़ती है। उसने लेबर सप्लाई करने के लिए मुंबई के अफसर अली से संपर्क किया। अफसर ने उन्हें लेबर सप्लाई करने का आश्वासन दिया और इसके एवज में अलग-अलग दिन कुल 46 लाख 20 हजार रुपए अपने बैंक खाते में जमा करवा लिया। रकम मिलने के बाद भी उसने लेबर की सप्लाई नहीं की। इसकी शिकायत पर कारोबारी ने गंज थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...