फिल्म स्टार अमलेश नागेश को CFA प्रवक्ता गजेंद्ररथ ने क्या कहा…सुनिए!

Date:

छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री में लगातार बवाल मचा हुआ है, कोयतुर अमलेश नागेश के इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा के बाद हर जगह चर्चा आम हो चली है कि आखिर यह सब हो क्या रहा है?
बताया जा रहा है की दो फिल्मों के रिलीज डेट आपस में टकरा गए हैं जिसे लेकर फिल्म डोली लेके आजा और फिल्म टीना टप्पर के निर्माता में तना तनी जारी है इस बीच सोशल मीडिया में कुछ एक टिप्पणियों के कारण हताश होकर अमलेश नागेश ने अब फिल्मों में काम करने की बात से मना करते हुए फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने की घोषणा कर दी, ऐसे में छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री जो एक छोटे से क्षेत्रफल में बड़ा काम कर रही है के लिए सोचना जायज है।

कलाकारों के बीच आपसी मनमुटाव और तनातनी से फिल्म और कला जगत को नुकसान हो रहा है इस बात को लेकर सोशल मीडिया में लगातार बातें हो रही है इस बीच छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध फेसबुक एपिसोड इतवार जोहार के होस्ट और छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने अमलेश नागेश को उनके निर्णय के लिए निवेदन करते हुए लगातार फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने की गुजारिश की है, गजेंद्र रथ फिल्म संस्थान पुणे FTII के स्टूडेंट रहे हैं और लगातार फिल्म लेखन में सक्रिय हैं उन्होंने सन 2006 में फिल्म बैर से छत्तीसगढ़ में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी और लगातार पहुना, तोला ले जाहूं उढ़रिया, माटी मोर मितान, मया 2, मोर यार सुपरस्टार जैसी फिल्मों के लिए लेखन किया और लंबे समय तक प्रदेश की प्रतिष्ठित सेटेलाइट चैनल IBC24 में छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रमुख रहे, उन्होंने अपने साथियों संग मिलके 2016 में छत्तीसगढ़ फिल्म असोसिएशन की स्थापना भी की और वह खुद अभी प्रदेश प्रवक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ी फिल्मों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
गजेंद्ररथ ने अमलेश नागेश से क्या कहा आप भी सुनिए…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा की जयंती…जानें उनका जीवन!

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा छत्तीसगढ़ी...

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन जनजातीय...