CG Election 2025: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज, 15 जनवरी के बाद आचार संहिता लागू होने की संभावना

Date:

महापौर और अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए 7 जनवरी का दिन सबसे महत्वपूर्ण होगा। नगरीय प्रशासन विभाग मंगलवार को नगर निगमों में महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया करेगी। इसके आधार पर तय होगा कि किस निकाय में किस वर्ग का उम्मीदवार चुनाव लड़ पाएगा। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव जैसे अन्य बड़े नगर निगमों के आरक्षण पर सभी की निगाह टिकी हुई है।

आरक्षण की प्रक्रिया राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से होगी। आरक्षण की प्रक्रिया को कोई भी व्यक्ति तय समय में आकर देख सकता है। इससे पहले नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि तय की थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की पहचान सिंबा…अब मार खाओगे?

सिंबा नाम के बियर ब्रांड को छत्तीसगढ़ की पहचान...

सरायपाली: SECL में CKS का हल्लाबोल, मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी: दादा ठाकुर

बिलासपुर/कोरबा: दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सरायपाली परियोजना...

छत्तीसगढ़ी: समझौता बनाम स्वाभिमान… गजेंद्ररथ का विश्लेषण जरूर पढ़ें!

समझौता बनाम स्वाभिमान! स्वाभिमान का पिलहर कभी भी समझौते की...

रायपुर:मुख्य सचिव विकासशील का स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ शासन ने निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों...