CG Election 2025: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज, 15 जनवरी के बाद आचार संहिता लागू होने की संभावना

Date:

महापौर और अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए 7 जनवरी का दिन सबसे महत्वपूर्ण होगा। नगरीय प्रशासन विभाग मंगलवार को नगर निगमों में महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया करेगी। इसके आधार पर तय होगा कि किस निकाय में किस वर्ग का उम्मीदवार चुनाव लड़ पाएगा। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव जैसे अन्य बड़े नगर निगमों के आरक्षण पर सभी की निगाह टिकी हुई है।

आरक्षण की प्रक्रिया राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से होगी। आरक्षण की प्रक्रिया को कोई भी व्यक्ति तय समय में आकर देख सकता है। इससे पहले नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि तय की थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा: दो व्याख्याता हुए सेवानिवृत, विदाई समारोह में भाव विभोर हुए शिक्षक और जनप्रतिनिधि…

सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री डोमार सिंह यादव और श्री महेंद्र...

लापता नाबालिग की लाश खेत में मिली…किसने मारा?

रायपुर जिले के खरोरा थाना अंतर्गत बेलदार सिवनी गांव...

पलारी: ब्यूटी पार्लर में आत्महत्या! जानिए पूरा मामला

बलौदाबाजार: जिले के पलारी स्थित बघेल कॉलोनी में एक...