लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

Date:

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज से आने वाली लक्ष्मी वर्मा को नामित किया गया है।

लक्ष्मी वर्मा लगातार प्रदेश की राजनीति में सक्रिय है, वर्तमान में महिला आयोग की सदस्य के रूप में काम कर रही है और प्रदेश के हर राजनीतिक मंच पर उन्हें देखा जा सकता है, एक प्रवक्ता के रूप में भी उन्हें पार्टी ने जिम्मेदारी दी थी, रायपुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष हैं साथ ही प्रदेश बीजेपी की उपाध्यक्ष रही हैं।
लक्ष्मी वर्मा की बेटी स्वाति वर्मा भी अभी रायपुर जिला पंचायत की सदस्य है अभी अभी उन्हें बीजेपी जिला संगठन ने महिला मोर्चा की संगठन मंत्री का पद दिया है।

स्वाति वर्मा, सभापति जिला पंचायत रायपुर, जिला संगठन मंत्री बीजेपी

प्रदेश में लगातार ओबीसी समाज मुख्य रूप से कुर्मियों की अनदेखी का आरोप सरकार पर लग रहे थे ऐसे में केंद्र ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेज कर बहुताय कुर्मी समाज को साधने की जुगत खेली है ऐसा कहा जा सकता है!
बताते चलें की ऐसा ही दांव कांग्रेस ने भी पिछले बार खेला था और कुर्मी समाज की ही छाया वर्मा को राज्यसभा भेजा था वे भी जिला और जनपद पंचायत की राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाली महिला नेत्री थी बाद में उन्हें धरसींवा विधानसभा से टिकट भी मिला पर वे हार गईं!

पिछले विधानसभा चुनाव में लक्ष्मी वर्मा ने भी टिकट की दावेदारी की थी लेकिन पार्टी ने उन्हें नहीं लड़ाया अब राज्यसभा के लिए उनका नाम आना जरूर कुर्मी समाज के लिए गर्व और पार्टी के लिए बड़े समाज को साधने का दांव हो सकता है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...