CG Breaking: ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्कर, हादसे में 2 की मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Date:

कोरबा जिला हादसों की नगरी बन चुका है,जहां रोजाना हादसे हो रहे हैं और इस हादसे में बेकसूर लोगों की जानें जा रही है। पाली थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरकछार के पास ट्रक और ट्रेलर के मध्य जबरदस्त भिडंत हाग गई।

हादसे में ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। ट्रेलर में फंसे दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

कोरबा में पाली थानांतर्गत बुधवार की तड़के पांच बजे जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डुमरकछार के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे के दौरान ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है,कि दोनों ही वाहन के चालक बिलासपुर की तरफ जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। वाहन की तेज गति को हादसे की वजह बताई जा रही है। यह बात भी सामने आई है, कि ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। दोनों मृतक आपस में भाई थे। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है,जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसे दौरान दोनों की लाश ट्रेलर में घंटो फंसी रही जिन्हें काफी मशक्कत के बाद क्रेेन और कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

पत्रकार को मारने की धमकी…आरोपी गिरफ्तार!

दूसरे प्रदेश से आकर छत्तीसगढ़ में मिलावट का कारोबार...

अनुज ने की सेवा संवाद यात्रा की शुरुआत, CM साय ने दिखाई हरी झंडी…पढ़ें!

सीएम विष्णु देव साय ने विधायक अनुज शर्मा की...

29 नवंबर को रायपुर में “छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब” मनाएगा छत्तीसगढ़…पढ़ें!

29 नवंबर को रायपुर में "छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब" मनाएगा...

पेंड्रावन जलाशय बचाओ…CM साय से मिले संघर्ष समिति के सदस्य!

पेंड्रावन बचाओ संघर्ष समिति ने धरसींवा विधानसभा के ग्राम...