Big breking: बलौदाबाजार अग्निकांड मामले में CKS के दिलीप मिरी गिरफ्तार…जानें पूरा मामला!

Date:

बलौदाबाजार: अग्निकांड मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के दूसरे धड़े के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी को सुबह रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि इस मामले में सतनामी समाज के लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा लोग जेल में बंद है वहीं कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव इसी मामले में अब तक जेल में बंद है।
बलौदा बाजार अग्निकांड सबसे बड़े प्रशासनिक कांड के रूप में छत्तीसगढ़ में गिना जाता है जिसमें कलेक्ट्रेट के साथ ही कई शासकीय कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया था, लगभग सैकड़ो चौपहिया वाहनों के साथ दुपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए थे, इस मामले ने भाजपा की नई नवेली सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था, इसके बाद आरोप प्रत्यारोप के दौर भी चले सतनामी समाज के धर्म स्तंभ जैतखाम को खंडित करने का यह मामला प्रदेश के साथ ही पूरे देश में चर्चा का विषय रहा जिसे लेकर कई तरह की आशंकाएं सरकार जताती रही और अंत तक कई संगठनों के नेताओं को गिरफ्तार किया गया जिसमें प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का भी जिक्र था, एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पूर्व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग भी की थी इसके बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है।
बताते चलें की छत्तीसगढ़ में CKS के दो फाड़ हो चुके हैं जिसके दूसरे धड़े में दिलीप मिरी प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मुख्य संगठन अजय यादव संभाल रहे हैं दूसरी ओर पूर्व अध्यक्ष अमित बघेल वर्तमान में राजनीतिक संगठन जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
इस गिरफ्तारी ने कई शंकाएं पैदा कर दी है, बताते चलें कि जब यह घटनाहुई थी तब तत्कालीन CKS प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और JCP प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के आह्वान पर प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में सेनानी बलौदाबाजार पहुंचे थे, इस गिरफ्तारी के बाद कई और CKS पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है, जिनमें से कई अब राजनीतिक दल में पदाधिकारी हैं, ऐसे में प्रशासन पर आरोप लग रहे हैं की इस बहाने सरकार अपने गले की हड्डी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को खत्म करने की साजिश कर रही है!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बर्थ डे पर सरप्राइज गिफ्ट में मौत, पढ़िए एक फिल्मी पर सच्ची कहानी!

कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसी है, पर...

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...