बालोद बंद का असर: कोर्ट स्थानांतरण के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें, नागरिकों में गुस्सा

Date:

छत्‍तीसगढ़ के बालोद शहर में स्‍थापित जिला कोर्ट को शहर से बाहर स्‍थानांतरित कर दिया है। इसके विरोध में शहर के नागरिकों और व्‍यापारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। शहर से बाहर कोर्ट के जाने के विरोध में व्‍यापारी संगठनों ने शहर बंद रखा और पूरी दुकानें बंद हैं।

वहीं नागरिक संगठनों ने भी इसमें सहयोग कर अपना समर्थन दिया। हालांकि बंद के दौरान जरूरी सेवाएं हॉस्पिटल्‍स, मेडिकल स्टोर, स्कूल-कॉलेज और अन्य आवश्यक सेवाएं चालूं हैं।

बता दें कि ग्राम सिवनी में नए जिला न्यायालय भवन बनने बाला है, इसका निर्माण शीघ्र शुरू होने वाला है। इसके निर्माण के बाद बालोद में स्थित जिला न्यायालय को सिवनी स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस बदलाव के खिलाफ बालोद के व्यापारी और विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया है।

जिला कोर्ट के स्‍थानांतरित होने के मामले में स्‍थानीय ग्रामीण और व्‍यापारियों का कहना है कि न्यायालय के स्थानांतरण से शहर का व्यापार प्रभावित हो जाएगा। इससे स्थानीय व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। इस संबंध में व्यापारियों का मानना है कि बालोद शहर में न्यायालय का होना व्यापारिक और सामाजिक दृष्टिकोण से जरूरी है।

इसके हटने से यहां के व्‍यापार पर नकारात्मक असर पड़ जाएगा। इसके विरोध में नागरिकों और व्‍यापारियों ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने पुन: विचारने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

‘दाऊ’ की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले 2 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज!

भिलाई: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े...

बर्थ डे पर सरप्राइज गिफ्ट में मौत, पढ़िए एक फिल्मी पर सच्ची कहानी!

कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसी है, पर...

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...