अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: नक्सलियों को चेतावनी – हथियार छोड़ें, नहीं तो जवान करेंगे कार्रवाई

Date:

छत्‍तीसगढ़ दौरे पाए आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर में हैं। जहां तीसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री आज 16 दिसंबर को अमर वाटिका पहुंचे। अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद जवानों के परिवारों से मुलाकात की। साथ ही नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से भी चर्चा की।

इस दौरान अमित शाह ने बड़ा बयान दिया। शाह ने नक्सलियों को चेताते हुए कहा कि गलत रास्ते पर गए लोग सरेंडर करें। हिंसा करेंगे तो हमारे जवान आपसे निपटेंगे। शाह ने कहा 31 मार्च 2026 के बाद लोग कहेंगे बस्तर बदल गया है। नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करेंगे। मार्च 2026 के बाद खून की एक बूंद भी नहीं गिरेगी। इस दौरान अमित शाह ने सीएम और डिप्टी सीएम की भी तारीफ की।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ (Amit Shah CG Visit) दौरे पर हैं। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर के लालबाग स्थित अमर वाटिका पहुंचे। इस कार्यक्रम में अमित शाह को गौर मुकुट पहनाकर आदिवासियों ने स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह ने बस्तर के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से भी मुलाकात कर संवाद किया। रविवार की रात उन्होंने जगदलपुर के सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम किया था।

जानें अमित शाह के आज के कार्यक्रम की तैयारी  

इसके बाद सरेंडर करने वाले नक्‍स्‍लियों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। उनके जीवन से जुड़े किस्‍सों को सुनेंगे। इसी के साथ ही जो नक्‍सली अभी भी बने हुए हैं, उन्‍हें हथियार छोड़ अच्‍छा जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

अमित शाह शाम को 4.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जहां LWE की बैठक लेंगे। बैठक में कई मुद्दों पर शाह चर्चा करेंगे। इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज बस्तर जिले के जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में अपने संबोधन में कहा कि बस्तर ओलंपिक आने वाले समय में बस्तर के विकास की एक प्रेरक कहानी बनेगा, जो शांति, सुरक्षा, विकास और नई उम्मीद की नींव रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 31 मार्च 2026 तक हम देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...