छत्तीसगढ़िया वाणिज्य उद्योग महासंघ का प्रदेश संगठन चुनाव संपन्न
शेखर वर्मा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रदेश संगठन का चुनाव आज संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने निर्वाचन अधिकारी के रूप में के आर श्रीवास एवं हीरालाल साहू उपस्थित रहे नामांकन प्रक्रिया के पश्चात सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष पद पर शेखर वर्मा , महासचिव
कुबेर चंद्राकर , उपाध्यक्ष –
दिलीप टिकरिहा ,मोहन चंद्राकर ,माशीष साहू , ईश्वर पटेल ,पुनारद निषाद , कोषाध्यक्ष – ललित साहू , उप कोषाध्यक्ष – विनोद रात्रे, दिनेश सरसीह , उप सचिव -विजय चंद्रवंशी ,गुलाब साहू , संगठन मंत्री – देवेंद्र संभाकर , कार्यकारणी सदस्य – रामशरण टंडन ,घनश्याम सिन्हा, गोविंद यादव , गैरी बघेल , नोहर साहू ,
नागेश वर्मा के नाम का घोषणा किया गया। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न पदों पर भी निर्वाचन संपन्न हुआ।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रदेशभर के छत्तीसगढ़िया व्यापारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों को एकजुट कर उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ पूर्व से ही व्यापारियों एवं उद्यमियों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करता आ रहा है। संस्था द्वारा छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को एकजुट करने, उनके व्यापार को मजबूत बनाने तथा व्यापार जगत की नई चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता है।
महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष ‘शून्य से शिखर तक’ उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों एवं उद्यमियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है। इसके अलावा सामाजिक सरोकारों के तहत रक्तदान शिविर, गर्मी के मौसम में शरबत वितरण, विभिन्न महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि के आयोजन सहित अनेक सामाजिक और जनहितकारी कार्य भी संस्था द्वारा किए जाते हैं।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने बताया कि महासंघ आने वाले समय में छत्तीसगढ़िया व्यापारियों और उद्योग जगत को एकजुट कर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं विभिन्न अवसर उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

