रायपुर: सिलयारी बाईपास सड़क पर भू माफिया का कब्जा, मुरूम मिट्टी के ढेर से यातायात बाधित

Date:

रायपुर विधानसभा से सिलयारी तिल्दा नेवरा हथबंद तथा भाटापारा को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की चमचमाती सड़क पर इन दिनों भू माफिया व बिल्डरों द्वारा सड़क पर मुरूम मिट्टी का ढेर लगाकर आने जाने वाले लोगों को हादसे का निमंत्रण दे रहा है । बता दे की भूमाफियाओं द्वारा सड़क से लगे भोले भाले किसानों से खेती योग्य भूमि को कम दामों में खरीद कर कृषि भूमि में मुरूम मिट्टी डाल कर टुकड़ों में बेधड़क अवैध प्लाटिंग कर महंगे दामों में बेचा जा रहा है ।

अब भू माफिया एवं बिल्डरों द्वारा रात के अंधेरे में मुरूम मिट्टी का ढेर लगाकर सड़क कि दश दिशा बिगड़ रहे । सड़कों पर धूल गुब्बर उठ रहे हैं । सड़क पर जेसीबी के चलने से सड़क बुरी तरह उखाड़ कर खराब हो रही है । तो वही सड़क पर बिखरे मुरूम मिट्टी की की वजह से बाइक सवार को फिसलन का डर बना हुआ है। तो दूसरी ओर धुल से लोगों का जीना हराम कर दिया है।

@ पीडब्ल्यूडी द्वारा कार्यवाही नहीं करने से भू माफिया का हौसला बुलंद :- ग्राम बरौदा , भुरकोनी टेकारी , योगेंद्रनगर मांढर, नेऊरडीह ,बरबंदा टोर आदि जगहों में कृषि योग्य भूमि का जमकर खरीदी बिक्री हो रही है। बिक्री होने के बाद तुरंत भूमाफिया द्वारा अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। बता दे कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क घटना से लोगों की जान जा रही है उसके बाद भी भू माफिया द्वारा सड़क पर मुरूम मिट्टी का ढेर लगाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं जबकि बाईपास सड़क होने के वजह से इस मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहता है स्पीड बेकार नहीं होने के चलते वाहनों की गति काफी तेज रहती है ।

सड़कों पर घनघोर अंधेरा छाया रहता है । जिसके चलते दुर्घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है ।ग्रामीण इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी अधिकारी से कर रहे है । शिकायत के बाद भी अधिकारी सड़कों को देखने तक नहीं आए हैं । जिसके चलते भू माफिया का हौसला बुलंद है । भूमिया बे रोक टोक सड़कों पर मुरुम मिट्टी का ढेर लगा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा को दी 49.96 लाख के कार्यों की सौगात…पढ़ें!

विकास और जनसुविधाओं को रफ्तार: विधायक अनुज शर्मा ने...

कोरबा: सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप…पढ़ें!

सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप, एसईसीएल...

खरोरा: पीएम श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में मेगा पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

नए शिक्षा सत्र 2026-27 की प्रथम मेगा पालक-शिक्षक बैठक...