देवभोग चुनाव अपडेट: 15 वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न, चुनाव की तैयारियां तेज

Date:

कलेक्टर एवं जिला प्राधिकारी अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गरियाबंद जिला अंतर्गत नगर पंचायत देवभोग के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की गई। जिसमें देवभोग नगर पंचायत के 15 वार्डाे के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग तथा प्रवर्गवार महिला आरक्षण के लिए पर्ची निकालकर आरक्षण की कार्यवाही की गई।

इस दौरान अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, नवीन भगत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार गोलछा, एसडीएम देवभोग तुलसीराम मरकाम संबंधित तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

नगर पंचायत देवभोग के आरक्षण में वार्ड क्रमांक 01 माता सावित्री बाई फूले वार्ड के लिए अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नम्बर 02 डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड के लिए अनारक्षित मुक्त, वार्ड नम्बर 3 लैबानो सिंह ठाकुर वार्ड के लिए अनारक्षित मुक्त, वार्ड नम्बर 4 डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड के लिए अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 5 सुभाष चंद्र बोस वार्ड के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड नम्बर 6 श्री जगन्नाथ स्वामी वार्ड के लिए अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड नम्बर 7 कचना धुरवा वार्ड के लिए अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड नम्बर 8 माता बहादुर कलारीन वार्ड के लिए अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 9 महादेव मंदिर वार्ड के लिए अनारक्षित महिला, वार्ड नम्बर 10 महाराजा अग्रसेन वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड नम्बर 11 माता लंकेश्वरी वार्ड के लिए अनारक्षित मुक्त, वार्ड नम्बर 12 पं. श्याम शंकर मिश्र वार्ड के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नम्बर 13 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड नम्बर 14 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त एवं वार्ड नम्बर 15 स्वामी विवेकानंद वार्ड के लिए अनारक्षित मुक्त के लिए आरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...

बेमेतरा: छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक सम्पन्न…पढ़ें क्या हुआ!

बेमेतरा में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक...