CG News: “कॉप ऑफ द मंथ” कार्यक्रम: पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

Date:

वर्ष 2024 के अंतर्गत, पुलिस विभाग ने “कॉप ऑफ द मंथ” कार्यक्रम के तहत विभिन्न पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन पुलिसकर्मियों को पहचानना और पुरस्कृत करना है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए।

माह दिसम्बर 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक अमृतलाल साहू थाना राजिम, निरीक्षक गौतमचन्द गावड़े थाना देवभोग,निरीक्षक ओम प्रकाश यादव थाना गरियाबंद इन तीनों थाना प्रभारियों को उनके द्वारा किए गए अपराध निकालने, मर्ग निकालने, शिकायतों का समाधान करने और चालान प्रक्रिया में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा, अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनके कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रधान आरक्षक नीलकमल वर्मा और प्रधान आरक्षक सविता खरे (थाना राजिम) को 408/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि के आरोपी को रीवा, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। प्रधान आरक्षक सतीश यादव (साइबर सेल, गरियाबंद) को विभिन्न अपराधों में आरोपीयों की धरपकड़ और कार्यवाही में उनके योगदान के लिए सराहा गया। इस प्रकार, यह पहल पुलिस विभाग के कर्मचारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता को उजागर करती है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...