केंद्रीय कृषि मंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: मिनट टू मिनट शेड्यूल जारी, मिल सकती है बड़ी सौगात

Date:

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जनवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। उनके यात्रा शेड्यूल के अनुसार, वह सुबह 11:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और फिर नगपुरा के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

12:10 से 12:25 बजे वे मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। 12:40 से 12:55 बजे प्रधानमंत्री आवासीय योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़वासियों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात दी जाएगी। 2:00 से 2:30 बजे लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में कुछ समय आरक्षित किया गया है। 2:35 बजे वे नगपुरा हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। 3:10 से 4:15 बजे वे कुम्हारी के मिनी स्टेडियम में आयोजित “किसान मेला” में शामिल होंगे।

इसके बाद, केंद्रीय कृषि मंत्री शाम 5:15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने भी इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सौगात का जिक्र किया और कहा कि इससे पहले भी केंद्र सरकार से 8 लाख 46 हज़ार आवास दिए गए थे और सभी आवासों पर काम चल रहा है। इस कार्यक्रम से छत्तीसगढ़वासियों को लाभ मिलने की उम्मीद है, खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ी सिनेमा: फिल्में चल क्यों नही रहीं…पढ़िए क्या कहते हैं पटकथा लेखक गजेंद्ररथ!

साथियों जोहार छत्तीसगढ़ में सिनेमा पिक पर है, धड़ाधड़ फिल्में...

10 जून: बलौदाबाज़ार अग्निकांड: एक निर्दोष जेलयात्री की कलम से…पढ़ें!

10 जून: बलौदाबाज़ार अग्निकांड: एक निर्दोष जेलयात्री की कलम...

रायपुर में इन रूटों पर चलेगी नई सिटी बसें…पढ़ें!

रायपुर शहर में आज से आठ नई मिनी सिटी...

दुर्ग फ्रेट कॉरिडोर: इन गांवों में जमीन खरीदी बिक्री पर रोक…पढ़ें!

देश की महत्वाकांक्षी ईस्ट एंड वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर...