छत्तीसगढ़ बालोद: पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Date:

बालोद जिले से हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से भाग निकला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव का है. घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है. आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को जैसे ही देखा, तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि, आरोपी पति का नाम केवल साहू है. वहीं मृतिका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है. इस घटना के पीछे के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...

विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा को दी 49.96 लाख के कार्यों की सौगात…पढ़ें!

विकास और जनसुविधाओं को रफ्तार: विधायक अनुज शर्मा ने...

कोरबा: सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप…पढ़ें!

सरायपाली कोयला खदान ठेकेदार पर शोषण के आरोप, एसईसीएल...