इंस्टाग्राम लाइव पर 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, प्रेम संबंध से जुड़ा मामला

Date:

जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मौत को गले लगाने से पहले युवती इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। कमरे के अंदर युवती ने फंखे पर फांसी लगाई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है।

नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिस्दा गांव की रहने वाली युवती अंकुर नाथ ने 29 दिसंबर को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मारने से पहले अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम आईडी की पेज में लाइव किया था। मृतिका के माता पिता हैदराबाद में रोज़ी मजदूरी का काम करते हैं,वह अपने एक बहन के साथ घर में रहती हैं। लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव लोगो ने देखा जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी ,तब तक फांसी के फंदे में झूला चुकी थी जिसे उतारकर सीएचसी अस्पताल नवागढ़ लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाने में मिलने पर 30 दिसम्बर को अस्पताल के मर्चुरी में पूछकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। वही मृतक युवती के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है परिवार के अन्य सदस्यों के कथन लिया गया जिसमे प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जिसके कारण आत्महत्या का संदेह प्रतीक हो रहा है। वही पुलिस हर पहलुओं में जांच पड़ताल में जुटी हुए है,अभी मोबाइल फोन के सीडीआर निकला जा रहा है जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की पहचान सिंबा…अब मार खाओगे?

सिंबा नाम के बियर ब्रांड को छत्तीसगढ़ की पहचान...

सरायपाली: SECL में CKS का हल्लाबोल, मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी: दादा ठाकुर

बिलासपुर/कोरबा: दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सरायपाली परियोजना...

छत्तीसगढ़ी: समझौता बनाम स्वाभिमान… गजेंद्ररथ का विश्लेषण जरूर पढ़ें!

समझौता बनाम स्वाभिमान! स्वाभिमान का पिलहर कभी भी समझौते की...

रायपुर:मुख्य सचिव विकासशील का स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ शासन ने निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों...