परिसीमन के बाद बदले हालात, 19 दिसंबर को होगा रायपुर नगर निगम वार्डों का आरक्षण

Date:

नगर निगम के वार्डों का गुरुवार को आरक्षण होगा। जीई रोड के रजबंधा मैदान शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से आरक्षण की कार्रवाई शुरू होगी। इस अवसर पर शहर के नागरिक भी उपस्थित रहे सकते हैं।

इस वर्ष निगम के वार्डों का परिसीमन होने की वजह से आरक्षण में भी बदलाव देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों की मानें, तो आरक्षण में शासन द्वारा दी गई छूट का फायदा ओबीसी वर्ग को अधिक होने की संभावना है। इससे इस चुनाव में ओबीसी की सीटें भी 25 के आसपास हो सकती हैं।

वहीं, अनारक्षित सीटों की संख्या में कमी देखी जा सकती है। पिछले चुनाव में 40 अनारक्षित सीटें थीं। वहीं, एसटी की तीन और एससी की नौ सीटें थी। वहीं, महिला वर्ग में 22 महिलाएं पार्षद बनी थीं।

महापौर के आरक्षण में सामान्य की भी रहेगी पर्ची

अब महापौर की उम्मीदवारी को लेकर भी नेताओं ने खींचतान शुरू हो गई है। इस बार महापौर पद का आरक्षण भी लॉटरी सिस्टम से तय होगा। इसमें सामान्य की पर्ची भी रहेगी। दरअसल, वार्डों का परिसीमन नए सिरे से हुआ है।

परिसीमन नहीं होता, तो लॉटरी से सामान्य की पर्ची हटा दी जाती। राजधानी रायपुर में पिछले दो चुनावों से महापौर की सीट सामान्य कोटे में जा रही है। इसकी वजह परिसीमन ही है। इस बार फिर आरक्षण की लाटरी में सामान्य की पर्ची रहेगी।

वार्डों की बदली सूरत

नगर निगम में 2019 के परिसीमन के बाद 2024 में फिर से परिसीमन कराया गया है, जिसके चलते कई वार्डों की सूरत बदल गई है। वहीं, जनसंख्या भी इधर से उधर हुई है। इसके चलते वार्डों का भी फिर से आरक्षण किया जा रहा है। इस बार एससी, एसटी और सामान्य के साथ ही 33 प्रतिशत वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की पहचान सिंबा…अब मार खाओगे?

सिंबा नाम के बियर ब्रांड को छत्तीसगढ़ की पहचान...

सरायपाली: SECL में CKS का हल्लाबोल, मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी: दादा ठाकुर

बिलासपुर/कोरबा: दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की सरायपाली परियोजना...

छत्तीसगढ़ी: समझौता बनाम स्वाभिमान… गजेंद्ररथ का विश्लेषण जरूर पढ़ें!

समझौता बनाम स्वाभिमान! स्वाभिमान का पिलहर कभी भी समझौते की...

रायपुर:मुख्य सचिव विकासशील का स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ शासन ने निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों...