सिंबा नाम के बियर ब्रांड को छत्तीसगढ़ की पहचान बताने वाले विज्ञापन ने प्रदेश में बड़ा विवाद पैदा कर दिया है।
प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कहा है की जल्द इस तरह के वाहियात और भ्रामक संदेश देने वाली बात सोशल मीडिया से हटा ली जाए वरना अंजाम बुरा होगा।
संगठन के प्रदेश प्रवक्ता ने वीडियो जारी कर आक्रोश जताया है और ऐसे विज्ञापनों को छत्तीसगढ़िया छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास बताया है साथ ही सिंबा और विज्ञापन बनाने वालों को प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने कहा है।
बता दें की सोशल मीडिया पर बियर ब्रांड सिंबा का एड चल रहा है जिसमें बियर ब्रांड को छत्तीसगढ़ की पहचान बताई जा रही है जिसके बाद से प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना गुस्साई हुई है और सरकारों की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की पहचान धूमिल होने की बात कहते हुए जल्द ही गलती सुधार करने सरकार को चेतावनी दी गई है साथ ही बियर कंपनी और विज्ञापन बनाने वालों को माफी मांगने कहा गया है।
दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह ने इस मामले में आक्रोश जताते हुए कहा है की माता कौशल्या और भांजे राम की यह भूमि अपनी सांस्कृतिक विरासतों के लिए पहचानी जाती है किसी मादक पदार्थ के ब्रांड के लिए नही, उन्होंने कहा की यह हरकत छत्तीसगढ़िया अस्मिता को कलंकित करने वाली है, ऐसा करने वाले किसी को नहीं छोड़ेंगे।
