नशे की हालत में धुत होकर सो रहे शिक्षक का छात्रों ने किया वीडियो वायरल, जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया एक्शन

Date:

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से शराबी शिक्षक की करतूत सामने आई है. शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिक्षक बच्चों के सामने क्लास में नशे में सोते हुए नजर आ रहे हैं.. इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जांच का आदेश दिया है. यह मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के माचाडोली हायर सेकेंडरी स्कूल का है।

शराबी शिक्षक योगेश कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. शिक्षक योगेश कुमार की हरकतों से छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य सभी परेशान थे. जब सारी हदें पार हो गई तब खुद क्लास में पढ़ने वाले बच्चों ने ही शिक्षक का नशे में सोते वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्राचार्य से जानकारी ली. डीईओ ने टीम गठित कर जांच के लिए भेजने की बात कही है. वहीं नोटिस जारी कर दिया गया है. जांच के दौरान बच्चों और शिक्षकों का बयान दर्ज किया जाएगा और जांच में शिक्षक का शराब पीकर स्कूल आना साबित हो जाता है तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है को शिक्षक पिछले 10 साल से पदस्थ है. और अक्सर नशे में रहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

‘दाऊ’ की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले 2 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज!

भिलाई: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े...

बर्थ डे पर सरप्राइज गिफ्ट में मौत, पढ़िए एक फिल्मी पर सच्ची कहानी!

कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसी है, पर...

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...